कनवास: शांति भंग के आरोप में देवली मांजी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन जनों को किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Apr 24, 2026 देवलीमांजी थाना पुलिस ने शांति भंग की आशंका के तहत कार्रवाई करते हुए तीन जनों को अलग अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस के अनुसार कार्रवाई करते हुए श्रवण, प्रदीप तथा राधेश्याम को अंतर्गत धारा 126, 170 बी.एन.एस.एस. के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।