जयसिंहनगर: पोंड़ी में एक व्यक्ति के साथ मारपीट, चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत पोंड़ी में एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला बुधवार की दोपहर 2 बजे करीब प्रकाश में आया है। पुलिस ने बताया है कि फरयादी चंद्रिका चर्मकार निवासी पोंड़ी ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उसके साथ आपसी रंजिश में रामकेश बसोर व 3 अन्य व्यक्तियों ने गाली गलौज देकर मारपीट किया है।