जयसिंहनगर: पोंड़ी में भाई ने भाई पर कुल्हाड़ी से हमला किया, एक भाई घायल, डायल 100 पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत पोंड़ी में दो भाइयों के विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सोमवार की दोपहर 3 बजे लगभग प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि सूचना प्राप्त हुई कि पोंड़ी में दो भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और एक भाई ने दूसरे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया।