जयसिंहनगर: कौआसरई के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कौआसरई के पास में हुए एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौत का मामला रविवार की शाम 5 बजे करीब प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि मृतक अच्छेलाल कोल पुत्र कतकु कोल उम्र 43 वर्ष निवासी कौआसरई का अनियंत्रित बाइक गिर जाने से एक्सीडेंट हो गया था।