जयसिंहनगर: बंधाबाजार निवासी युवक की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधाबाजार निवासी युवक के अज्ञात कारणों से मौत हो जाने का मामला बुधवार की दोपहर 3 बजे करीब प्रकाश में आया है। पुलिस ने बताया कि अस्पताल तहरीर से सूचना प्राप्त हुई बंधाबाजार निवासी सोनू बैगा उम्र 25 को परिजनों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर में लाया गया, जहां डक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।