जयसिंहनगर: पहड़िया मुख्य मार्ग पर एक्सीडेंट में ऑटो चालक की मौत, उपचार के दौरान हुई मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत पहड़िया मुख्य मार्ग में विगत दिनों हुए एक्सीडेंट में ऑटो चालक की उपचार के दौरान मौत का मामला रविवार की दोपहर 3 बजे प्रकाश में आया है। पुलिस ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया है कि ऑटो चालक मृतक ओमकार लोनी का विगत दिनों दो ऑटो में आमने सामने भिंड़त होने से एक्सीडेंट हो गया था।