जयसिंहनगर: ठेंगरहा में पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस किया दर्ज
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ठेंगरहा में पति के द्वारा पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सोमवार की शाम 4 बजे लगभग प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि फरयादिया गुड़िया यादव पति बृजेश यादव उम्र 35 वर्ष ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उसका पति उसके साथ घरेलू बात पर गाली गलौच देकर मारपीट किया है व जान से मारने की धमकी दी है।