विदिशा: 3 मामलों में फरार 9 आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित, सभी अवैध नशे के अपराध से जुड़े
मंगलवार शाम 6 बजे पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने 3 अलग-अलग प्रकरणो में फरार कुल 9 आरोपियों पर नकद इनाम की घोषणा की है। थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 650 में फरार आरोपी ब्रजमोहन तंबर, श्रीराम तंबर और राकेश तंबर निवासी झालावाड़। अपराध क्रमांक 683 में फरार रामचंद्र तंबर और ओमप्रकाश तंबर निवासी झालावाड़ तथा पिछले साल के अपराध क्रमांक 48 में फरार आरोपी शामिल है।