फरीदाबाद: श्री सनातन धर्म सभा व रोटरी क्लब प्रोफेशनल ने लगाया जवाहर कॉलोनी में रक्तदान शिविर
रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं, श्री सनातन धर्म सभा, रोटरी क्लब फरीदाबाद प्रोफेशनल एवं रोटरी ब्लड बैंक सेक्टर-9 फरीदाबाद व जवाहर कॉलोनी की अन्य सामाजिक संस्थाओं का विशेष योगदान रहा। रक्तदान शिविर में 30 यूनिट रक्तदान प्राप्त हुआ। श्री सनातन धर्म सभा की ओर से मुख्य रूप से चेयरमैन सतपाल मुंजाल, प्रधान हुक्म चंद लखानी ने सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद किया।