मझोली: मझौली में निजी नलकूप खनन के लिए अनुविभागीय राजस्व अधिकारी की अनुमति अनिवार्य, कलेक्टर का आदेश
मझौली तहसीलदार दिलीप हनुमत ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे बताया कि संपूर्ण जिला को जल अभावग्रस्त घोषित करते हुए 30 जून तक नलकूप खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है मझौली में भी बिना राजस्व अधिकारी की अनुमति के नलकूप का खनन नहीं हो सकेगा। तहसीलदार का कहना है कि जिला कलेक्टर के आदेश का पूरी गंभीरता से पालन किया जाएगा। यदि कोई उल्लंघन करेगा तो उस पर कार्रवाई होगी।