Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
mmnews24x7
Previous slide
Next slide
आज श्री अंशुल अग्रवाल जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।
Banka, Banka
| Sep 10, 2026
MORE NEWS
#बांका के करहरिया मोहल्ले में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से 40 वर्षीय चंदा देवी की हुई मौत #followmeonfacebook #highlightseveryonefollowers
Banka, Banka | Sep 10, 2026
पेंशन योजना से लाभान्वित लाभुक की कहानी
Banka, Bihar | Sep 10, 2026
पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से अंतरण
Banka, Bihar | Sep 10, 2026
राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी छह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत पेंशनधारियों को प्रत्येक माह की 10वीं तारीख को डीबीटी के माध्यम से पेंशन की राशि अंतरित की जाती है। इसी क्रम में अगस्त, 2026 माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा दिनांक 10 सितंबर 2026 को डीबीटी के माध्यम से पेंशनधारियों के खातों में अंतरित की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का बांका जिले में भी लाइव प्रसारण किया गया। समाहरणालय, बांका में आयोजित लाइव प्रसारण कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, बांका सहित संबंधित पदाधिकारी एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा पेंशन राशि के डीबीटी के माध्यम से अंतरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। अगस्त 2026 माह में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के अंतर्गत 1,47,120 पेंशनधारियों को ₹18,23,97,200, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत 42,489 पेंशनधारियों को ₹4,68,24,600, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 19,378 पेंशनधारियों को ₹2,20,49,700 तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत 10,173 पेंशनधारियों को ₹1,13,89,600 की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई। इसी प्रकार बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के अंतर्गत 14,951 पेंशनधारियों को ₹1,67,49,900 तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के अंतर्गत 1,396 पेंशनधारियों को ₹15,35,600 की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई। इस पहल से सामाजिक सुरक्षा पेंशन के पात्र लाभुकों को निर्धारित समय पर पेंशन की राशि सीधे उनके बैंक खातों में प्राप्त हो रही है।
Banka, Bihar | Sep 10, 2026
आज जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में समाहरणालय के मिनी सभागार में शिक्षा विभाग, बांका की समीक्षा की गई, बैठक में निम्नवत निदेश दिये गए :- समीक्षा के क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विलंब से विद्यालय में उपिस्थति दर्ज करने वाले 176 शिक्षकों से कारण पृच्छा किया गया है। साथ ही फर्जी प्रमाण-पत्र पर बहाल 01 शिक्षक एवं 01 टोला सेवक को सेवा से बर्खास्त किया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा विद्यालय निरीक्षण की समीक्षा के क्रम में विद्यालयों में फर्जी तरीके से हाजिरी संधारित करने वाले दोषी शिक्षकों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी प्रधानाध्यापक अपने-अपने विद्यालयों में फर्जी तरीके से हाजिरी बनाने वाले शिक्षकों की जानकारी तत्काल संबंधित विभागीय पदाधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। इस प्रकार के कृत्य में किसी भी शिक्षक अथवा प्रधानाध्यापक की संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि फर्जी हाजिरी संधारण अथवा इसमें किसी भी प्रकार की संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे रोस्टर तैयार कर विभिन्न विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों का नियमित एवं औचक निरीक्षण सुनिश्चित करेंगे। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों तथा अन्य व्यवस्थाओं की जांच करते हुए निरीक्षण प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में अनुशासन, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा अगस्त माह में लक्ष्य से कम विद्यालय निरीक्षण करने पर नाराजगी व्यक्त की गयी। साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी नव प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को शिक्षा विभाग के कार्यों का एक चेकलिस्ट प्वाईट टू प्वाईंट बनाकर देने का निदेश दिया गया ताकि उसके अनुरूप प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्य कर सके। बाराहाट प्रखंड के शिक्षक राजीव रंजन द्वारा विद्यालयों के निरीक्षण करने पर गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी / जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को स्वयं मामले की जॉच करने एवं कठोर कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। विद्यालय में छात्र उपस्थिति पर गंभीर चिंता प्रकट करते हुए टोला सेवक/तालिमी मरकज के शिक्षा स्वयं सेवकों के कार्यों की समीक्षा करने एवं छात्रों को विद्यालय नहीं लाने वाले / कार्य नहीं करने वाले टोला सेवकों/ तालिमी मरकज के विरूद्ध चिन्हित कर कठोर कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा समाचार पत्रों में प्रकाशित नकारात्मक एवं विभागीय कार्यों से संबंधित खबरों पर विशेष संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रकाशित खबरों की गंभीरता से जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही, संबंधित मामलों का समयबद्ध निष्पादन करते हुए की गई कार्रवाई से जिला प्रशासन को अवगत कराने का भी निर्देश दिया गया। मध्याहन भोजन की समीक्षा के क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि तीन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों द्वारा उपस्थिति कम रहने के बावजूद हाजिरी पंजी में अधिक उपस्थिति दिखाने पर उ०म०वि० लक्ष्मीपुर, कटोरिया से रू0 16,190, उ०म०वि० ताहिरपुर उर्दू, धोरैया से रू0 71,660 एवं उ०म०वि० जाखा, धोरैया से रू० 44,075 अर्थात् कुल मो०/-1,31,925.00 (एक लाख एकतीस हजार नौ सौ पचीस रूपया) की वसूली का आदेश दिया गया है। इसके अतिरिक्त 04 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक से वसूली की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालयों में वेंडर द्वारा दिये जा रहे खाद्य सामग्री, फल, अंडा की गुणवता निरीक्षण के समय अनिवार्य रूप से चेक करने का निदेश दिया गया। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निरीक्षण के पश्चात् विद्यालयों में अपेक्षित प्रगति लायें और लक्ष्य के अनुरूप कार्य को निष्पादित करेंगे। इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता, सभी संभाग प्रभारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग के अन्य कर्मी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Banka, Bihar | Sep 10, 2026
कृषि टास्क फोर्स की बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लक्ष्य आधारित कार्य एवं सख्त कार्रवाई के निर्देश आज श्री अंशुल अग्रवाल (भा०प्र०से०), जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विभाग सहित कृषि से जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं किए जा रहे कार्यों की सूक्ष्मता से समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान कृषि विभाग अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में कार्य की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाए जाने पर जिला पदाधिकारी द्वारा असंतोष व्यक्त करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी संबंधित पदाधिकारियों के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य सुनिश्चित कराएं। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी अंचल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाएं। कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करते हुए प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित किया जाए तथा क्षेत्रीय कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर मिशन मोड में कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य को ससमय पूरा किया जाए। जिला पदाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि फार्मर रजिस्ट्री सहित कृषि विभाग के विभिन्न कार्यों की दैनिक स्तर पर प्रगति की समीक्षा करें तथा प्रत्येक सप्ताह कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए प्रगति की निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिला पदाधिकारी ने जिले के किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता उचित मूल्य पर सुनिश्चित कराने हेतु विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उर्वरक की बिक्री में किसी भी प्रकार की अनियमितता, कालाबाजारी अथवा निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलने की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित उर्वरक विक्रेता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ-साथ प्रतिष्ठान की अनुज्ञप्ति रद्द करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसानों को उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा उन्हें निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक उपलब्ध हो, इसके लिए लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपस्थित सभी विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अगली बैठक में वर्तमान प्रगति के साथ-साथ पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन एवं उपलब्धियों का तुलनात्मक प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें, ताकि कार्यों की वास्तविक प्रगति का आकलन किया जा सके। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कृषि एवं किसानों से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी पदाधिकारी निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
Banka, Bihar | Sep 10, 2026
पेंशनधारियों को डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि का अंतरण कार्यक्रम। #पेंशन_योजना #पेंशनधारी #DBT #प्रत्यक्ष_लाभ_अंतरण #सामाजिक_सुरक्षा #पेंशन_भुगतान #जनकल्याण #सुशासन #बिहार #बांका #Bankа #BiharGovernment #DistrictAdministrationBanka
Banka, Bihar | Sep 10, 2026
अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला खनन टीम की लगातार कार्रवाई, 10 वाहन जब्त अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्राप्त सूचनाओं के आलोक में जिला खनन टीम द्वारा सुनियोजित एवं सघन अभियान चलाते हुए लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में विगत चार दिनों में रजौन, बांका, बाराहाट, बौसी एवं अमरपुर थाना अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 10 वाहनों को जब्त किया गया है। उक्त कार्रवाई के क्रम में लगभग 9 लाख 39 हजार रुपये का दंड अधिरोपित करते हुए संबंधित मामलों में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। उल्लेखनीय है कि विगत सप्ताह भी जिला खनन टीम द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध व्यापक स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया गया था, जिसके दौरान कुल 08 वाहनों को जब्त किया गया था। जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के मामलों में लगातार निगरानी रखते हुए दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। समाहर्ता द्वारा जिला खनन टीम एवं संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन एवं बालू के अवैध परिवहन में संलिप्त माफियाओं के विरुद्ध इसी प्रकार नियमित एवं सख्त कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Banka, Bihar | Sep 10, 2026