अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला खनन टीम की लगातार कार्रवाई, 10 वाहन जब्त
अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्राप्त सूचनाओं के आलोक में जिला खनन टीम द्वारा सुनियोजित एवं सघन अभियान चलाते हुए लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में विगत चार दिनों में रजौन, बांका, बाराहाट, बौसी एवं अमरपुर थाना अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 10 वाहनों को जब्त किया गया है। उक्त कार्रवाई के क्रम में लगभग 9 लाख 39 हजार रुपये का दंड अधिरोपित करते हुए संबंधित मामलों में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।
उल्लेखनीय है कि विगत सप्ताह भी जिला खनन टीम द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध व्यापक स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया गया था, जिसके दौरान कुल 08 वाहनों को जब्त किया गया था। जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के मामलों में लगातार निगरानी रखते हुए दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
समाहर्ता द्वारा जिला खनन टीम एवं संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन एवं बालू के अवैध परिवहन में संलिप्त माफियाओं के विरुद्ध इसी प्रकार नियमित एवं सख्त कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Banka, Bihar | Sep 10, 2026