जनपद पंचायत कार्यालय के सभागार में शासन की महत्वाकांक्षी योजना जनसुनवाई कलेक्टर के आदेश पर मंगलवार की सुबह 11 बजे से दोपहर 01 आयोजित हुई। जनसुनवाई में जनपद पंचायत सीईओ सुमन चक ने आवेदकों की समस्याओं व शिकायतों को सुना और उनका निराकरण किया। कुछ प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही एवं शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।