कासगंज: ईंट भट्टे पर चोरी कर रहे दो चोरों को सिढ़पुरा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल बरामद
सिढ़पुरा थाना पुलिस ने मंगलवार को दो चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए चोरों का नाम रमन पुत्र मुन्नालाल और धर्मेंद्र पुत्र भूदेव है। दोनों अभियुक्त सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के मौहल्ला किदवई नगर के रहने वाले हैं। गिरफ्त में आए चोर अनुभव गुप्ता पुत्र अवनीश गुप्ता के पहलोई गांव स्थित ईंट भट्टे पर चोरी कर रहे थे।