कासगंज: AIMIM ने कलेक्ट्रेट पर 5 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
मंगलवार को AIMIM के जिलाध्यक्ष मुहम्मद इमरान के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित 5 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन जिलाधिकारी मेधा रूपम को सौंपा। ज्ञापन के जरिए मांग की गई कि राज्य में व्याप्त आतंक और दहशत को समाप्त किया जाए। प्रत्येक नागरिक की जान और माल की सुरक्षा की जाए सहित अन्य मांग की गयीं।