कासगंज: मारपीट के मामले में वारंटी चल रही दो अभियुक्तों को सदर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, जिला न्यायालय में किया पेश
सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए वारंटी अभियुक्तों का नाम नवाब सिंह पुत्र नाथूराम और मदनलाल पुत्र पीतांबर सिंह है। गिरफ्त में आए दोनों अभियुक्त सदर कोतवाली क्षेत्र के कल्यानपुर गांव के रहने वाले हैं। अभियुक्त मारपीट के मामले में वारंटी चल रहे थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।