नीम चक बथानी: नीमचक बथानी के होरीडीह से पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के होरीडीह गांव से पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रंजन कुमार से हुई है। बताया जाता है कि 6 माह पूर्व पीड़िता ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि उसकी पुत्री शौच के लिए गई थी, तभी आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करन न्यायिक हिरासत में भेज दिया