नूह: गाँव छछेड़ा के न्यू प्रभात स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा से मारपीट, मामला दर्ज
पीड़ित छात्रा के पिता सुरेंद्र निवासी आलदोका ने इस संबंध में सदर थाना पुलिस नूंह में लिखित शिकायत दी है। पीड़ित छात्रा की माँ के अनुसार, गुरुवार को जब बच्ची स्कूल से घर लौटी और उसके कपड़े बदले गए तो कमर, जांघ और शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोट के निशान मिले। इसके बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी।