नूह: धीरदोका गांव में भूमि अधिग्रहण को लेकर धरने पर बैठे 9 गांवों के किसानों की 18 अगस्त को नूंह में होगी महापंचायत
भारतीय किसान मजदूर यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष सुरेश कोट ने कहा आईएमटी रोजका मेव के 9 गांवों के किसान काफी दिन से धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा किसानों से फर्जी तरीके से एफिडेविटों पर साइन करवाए थे जिसमें कुछ अधिकारी और मेवात के राजनीतिक नेता भी थे। किसानों को पूरा मुआवजा नहीं मिला था तभी से किसान धरने पर बैठे हैं।