नूह: इनेलो पार्टी के किसान सैल के नूंह जिला अध्यक्ष किशन नम्बरदार ने कहा, जलभराव से टूटी किसानों की कमर, सरकार ध्यान दे
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के किसान सैल के नूंह जिला अध्यक्ष किशन नम्बरदार इंडरी ने शासन- प्रशासन को आगाह करते हुए कहा है कि जिला में हो रही तेज बरसात से हर गांव-हर शहर डूबा हुआ है। खासकर जलभराव से किसानों के खेत पूरी तरह से से डूब गये हैं जिससे खरीफ की धान, ज्वार, बाजरा की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई है या बुआई नहीं हो पाई है।