ग्यारसपुर: RTE की 15 करोड़ राशि की मांग को लेकर, ग्यारसपुर के निजी स्कूल संचालक भी जिला पंचायत पहुंचे
जिलेभर के निजी स्कूल संचालकों ने गुरुवार शाम 5 बजे जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर सीईओ सुरभि तिवारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के निजी स्कूलों को संपत्ति कर भुगतान संबंधी भेजे गए नोटिस का मुद्दा उठाया गया। साथ ही लंबे समय से लंबित आरटीई फीस प्रतिपूर्ति की करीब 15 करोड़ रुपये की राशि का जल्द भुगतान करने की मांग की गई।