पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प 🤝✨
जिला पदाधिकारी, शिवहर के निर्देश के आलोक में जिले में बाल विवाह उन्मूलन के लिए विशेष ग्राम सभाओं, कार्यशालाओं और जागरूकता अभियानों का आयोजन किया गया।
अभियान के दौरान सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं कर बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और जीविका समूहों में कार्यशालाएं, रैलियां, शपथ ग्रहण व कैंडल मार्च आयोजित कर बच्चों के सुरक्षित भविष्य व अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाई गई।
आइए, मिलकर इस सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करें और हर बच्चे को शिक्षा व सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर दें।
#शिवहर #बालविवाहमुक्त #जनजागरूकता #बच्चोंकेअधिकार #ग्रामसभा #जीविका #जनसंपर्क #सुरक्षितबचपन #समाजसुधार #बिहार
Sheohar, Bihar | Nov 28, 2026