बैरगनियां: बैरगनिया अंचल कार्यालय में लंबित मामलों का तेजी से निपटारा, 5 में से 3 आवेदन मौके पर निष्पादित
बैरगनिया अंचल कार्यालय में आम जनता से जुड़े लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर अंचल अधिकारी आशीष आनंद कुमार और राजस्व अधिकारी अमित राज के नेतृत्व में पहल तेज हुई है। कार्यालय में आए कुल 5 मामलों में से 3 का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।