जलालाबाद: अतिबरा के हनुमान मंदिर के पास ट्रैक्टर कंप्रेसर ने ट्रैक्टर ट्राली के मारी टक्कर, ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चार घायल
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के मदनापुर पर रोड पर स्थित अतिबरा के हनुमान मंदिर के निकट गंगा एक्सप्रेसवे में काम करने वाले ट्रैक्टर कंप्रेसर ने फर्रुखाबाद से मदनापुर लौट रहे ट्रैक्टर ट्राली के टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिसमें सवार मदनापुर के भगत सिंह, राजपाल, ट्रैक्टर ड्राइवर नरेश व सोनपाल घायल हो गए ।