सूरजगढ़: सूरजगढ़ा प्रखंड कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई, समस्याओं पर चर्चा की गई
गुरुवार अपराह्न 12 बजे सूरजगढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अंबेडकर सभा भवन में अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. जिसमें प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि,पंचायत सचिव सहित अन्य कर्मी शामिल हुए. बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं लंबित मामलों एवं जन समस्याओं की बिंदु बार समीक्षा हुई. समाधान को लेकर निर्देश दिए गए.