ब्रह्मपुर: 14 साल बाद लापता बेटा भिक्षाटन करते मां के दरवाजे पहुंचा, पहचानते ही मां-परिजनों के छलक पड़े आंसू
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो ब्रह्मपुर का बताया जा रहा है, जहां 14 साल पहले लापता हुआ एक युवक कथित तौर पर भिक्षाटन करते हुए अपनी मां के दरवाजे पर पहुंच गया।