Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
No video available

4 अगस्त से गिरगांव महादेव (ग्वालियर) में शिव महापुराण कथा प्रारंभ होने जा रही है। जिसमे अलग-अलग प्रदेशों से महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर, महंत, श्रीमहंत सभी वरिष्ठ महापुरुष पधारेंगे।

170.3k views | Madhya Pradesh, India | Aug 1, 2022

MORE NEWS

भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित अर्थव्यवस्था आज भी प्रासंगिक – डॉ. वाजपेई

"अर्थशास्त्र में भारतीय ज्ञान परंपरा" विषय पर व्याख्यानमाला आयोजित 

प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री एवं इंडियन इकोनॉमिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. वाजपेई ने दिया व्याख्यान

विजयाराजे शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुरार में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा "अर्थशास्त्र में भारतीय ज्ञान परंपरा" विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत के प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री, इंडियन इकोनॉमिक एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के पूर्व कुलपति डॉ. अरुण दिवाकर नाथ वाजपेई ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया।
 अपने व्याख्यान में डॉ. वाजपेई ने प्राचीन भारतीय अर्थव्यवस्था के मूल स्वरूप, उसकी विशेषताओं एवं वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था पश्चिमी मूल्यों पर नहीं, बल्कि भारतीय जीवन-मूल्यों पर आधारित है, जहाँ संसाधनों का वितरण संतुलन, समता और आवश्यकता के सिद्धांत पर होता है। उन्होंने भारतीय पारिवारिक व्यवस्था का उदाहरण देते हुए कहा कि एक माँ अपने सभी पुत्रों के साथ समान भाव से व्यवहार करती है, चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो। यही दृष्टिकोण भारतीय अर्थचिंतन का मूल आधार है।
 डॉ. वाजपेई ने कहा कि देश की प्रगति का आकलन केवल जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) से नहीं, बल्कि जीडीसी (सकल घरेलू योगदान) जैसे मानकों से भी किया जाना चाहिए, जिससे समाज के प्रत्येक व्यक्ति के योगदान का समुचित मूल्यांकन हो सके। उनके विचारों ने विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षाविदों को भारतीय आर्थिक चिंतन के नए आयामों से परिचित कराया तथा विषय पर गंभीर मंथन के लिए प्रेरित किया।
 कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग के सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष डॉ. कमलेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. ज्योति उपाध्याय, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस श्यामलाल पांडवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुरार के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार त्रिपाठी, महाराजा मानसिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सीताराम सिंह तोमर, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. राजीव सिंह चौहान, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. अवधेश कुमार निरंजन, डॉ. रूपेश पल्लव, डॉ. केशव देव सुनेरिया, डॉ. अनुपम श्रीवास्तव, डॉ. संगीता सिंह, डॉ. बलबीर सिंह गुर्जर, सुश्री अंजु शर्मा, डॉ. कंचन सिंह नगेल सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।
 कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. अरुण दिवाकर नाथ वाजपेई एवं सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. कमलेश कुमार श्रीवास्तव का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. राजवीर सिंह किरार ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रजनी मिश्रा ने व्यक्त किया।
#Gwalior
PRO Gwalior
CM Madhya Pradesh

भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित अर्थव्यवस्था आज भी प्रासंगिक – डॉ. वाजपेई "अर्थशास्त्र में भारतीय ज्ञान परंपरा" विषय पर व्याख्यानमाला आयोजित प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री एवं इंडियन इकोनॉमिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. वाजपेई ने दिया व्याख्यान विजयाराजे शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुरार में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा "अर्थशास्त्र में भारतीय ज्ञान परंपरा" विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत के प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री, इंडियन इकोनॉमिक एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के पूर्व कुलपति डॉ. अरुण दिवाकर नाथ वाजपेई ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। अपने व्याख्यान में डॉ. वाजपेई ने प्राचीन भारतीय अर्थव्यवस्था के मूल स्वरूप, उसकी विशेषताओं एवं वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था पश्चिमी मूल्यों पर नहीं, बल्कि भारतीय जीवन-मूल्यों पर आधारित है, जहाँ संसाधनों का वितरण संतुलन, समता और आवश्यकता के सिद्धांत पर होता है। उन्होंने भारतीय पारिवारिक व्यवस्था का उदाहरण देते हुए कहा कि एक माँ अपने सभी पुत्रों के साथ समान भाव से व्यवहार करती है, चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो। यही दृष्टिकोण भारतीय अर्थचिंतन का मूल आधार है। डॉ. वाजपेई ने कहा कि देश की प्रगति का आकलन केवल जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) से नहीं, बल्कि जीडीसी (सकल घरेलू योगदान) जैसे मानकों से भी किया जाना चाहिए, जिससे समाज के प्रत्येक व्यक्ति के योगदान का समुचित मूल्यांकन हो सके। उनके विचारों ने विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षाविदों को भारतीय आर्थिक चिंतन के नए आयामों से परिचित कराया तथा विषय पर गंभीर मंथन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग के सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष डॉ. कमलेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. ज्योति उपाध्याय, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस श्यामलाल पांडवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुरार के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार त्रिपाठी, महाराजा मानसिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सीताराम सिंह तोमर, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. राजीव सिंह चौहान, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. अवधेश कुमार निरंजन, डॉ. रूपेश पल्लव, डॉ. केशव देव सुनेरिया, डॉ. अनुपम श्रीवास्तव, डॉ. संगीता सिंह, डॉ. बलबीर सिंह गुर्जर, सुश्री अंजु शर्मा, डॉ. कंचन सिंह नगेल सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. अरुण दिवाकर नाथ वाजपेई एवं सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. कमलेश कुमार श्रीवास्तव का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. राजवीर सिंह किरार ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रजनी मिश्रा ने व्यक्त किया। #Gwalior PRO Gwalior CM Madhya Pradesh

Gwalior, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026

पहले CCTV कैमरे का एंगल बदला, फिर छत के रास्ते घुसे बदमाश: ग्वालियर की सराफा दुकान से लाखों का माल साफ...

ग्वालियर के ग्वालियर थाना क्षेत्र में चोरों ने बेहद शातिर तरीके से एक सराफा दुकान को निशाना बनाया। देर रात तीन नकाबपोश बदमाश साईंनाथ ज्वेलर्स की छत के रास्ते अंदर पहुंचे और सबसे पहले CCTV कैमरे का रुख बदल दिया, ताकि उनकी हरकतें साफ रिकॉर्ड न हो सकें। इसके बाद उन्होंने दुकान के ताले तोड़कर करीब 6 किलो चांदी, 3 तोला सोना और नकदी समेट ली और उसी रास्ते से फरार हो गए। सुबह दुकान खुलने पर वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान व उनके फरार होने के रूट का पता लगाने में जुटी है।

पहले CCTV कैमरे का एंगल बदला, फिर छत के रास्ते घुसे बदमाश: ग्वालियर की सराफा दुकान से लाखों का माल साफ... ग्वालियर के ग्वालियर थाना क्षेत्र में चोरों ने बेहद शातिर तरीके से एक सराफा दुकान को निशाना बनाया। देर रात तीन नकाबपोश बदमाश साईंनाथ ज्वेलर्स की छत के रास्ते अंदर पहुंचे और सबसे पहले CCTV कैमरे का रुख बदल दिया, ताकि उनकी हरकतें साफ रिकॉर्ड न हो सकें। इसके बाद उन्होंने दुकान के ताले तोड़कर करीब 6 किलो चांदी, 3 तोला सोना और नकदी समेट ली और उसी रास्ते से फरार हो गए। सुबह दुकान खुलने पर वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान व उनके फरार होने के रूट का पता लगाने में जुटी है।

Gwalior Gird, Gwalior | Jul 21, 2026

#ओरछा में आमजन के लिए बना आश्रय स्थल, लेकिन कमरों में रह रहे पुलिस कर्मी। मौके पर न कर्मचारी मिला, न श्रद्धालुओं के लिए कोई सूचना व्यवस्था। ₹1.70 करोड़ की परियोजना पर BREAKING NEWS WALA की ग्राउंड रिपोर्ट...

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Narayan Singh Kushwah Collector Office Niwari PRO Jansampark Niwari | #breakingnewswala #NiwariNews #MPNews #BNWTV

#ओरछा में आमजन के लिए बना आश्रय स्थल, लेकिन कमरों में रह रहे पुलिस कर्मी। मौके पर न कर्मचारी मिला, न श्रद्धालुओं के लिए कोई सूचना व्यवस्था। ₹1.70 करोड़ की परियोजना पर BREAKING NEWS WALA की ग्राउंड रिपोर्ट... CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Narayan Singh Kushwah Collector Office Niwari PRO Jansampark Niwari | #breakingnewswala #NiwariNews #MPNews #BNWTV

Gwalior Gird, Gwalior | Jul 21, 2026

अमृत योजना का गड्ढा बना मौत का जाल! नया दीवान लेकर लौट रहे व्यक्ति की ई-रिक्शा पलटी, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा...

ग्वालियर में अमृत योजना के तहत खोदी गई सड़क एक परिवार की खुशियों पर भारी पड़ गई। नया दीवान खरीदकर घर लौट रहे 55 वर्षीय आनंद किशोर भटनागर की ई-रिक्शा सड़क पर बने गड्ढे में असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में ई-रिक्शा पर रखा भारी लोहे का दीवान और लकड़ी की पट्टियां सीधे उनके ऊपर गिर गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाने के बावजूद डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसने शहर में खोदकर छोड़ी गई सड़कों और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अमृत योजना का गड्ढा बना मौत का जाल! नया दीवान लेकर लौट रहे व्यक्ति की ई-रिक्शा पलटी, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा... ग्वालियर में अमृत योजना के तहत खोदी गई सड़क एक परिवार की खुशियों पर भारी पड़ गई। नया दीवान खरीदकर घर लौट रहे 55 वर्षीय आनंद किशोर भटनागर की ई-रिक्शा सड़क पर बने गड्ढे में असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में ई-रिक्शा पर रखा भारी लोहे का दीवान और लकड़ी की पट्टियां सीधे उनके ऊपर गिर गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाने के बावजूद डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसने शहर में खोदकर छोड़ी गई सड़कों और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Gwalior Gird, Gwalior | Jul 21, 2026

ग्वालियर : झांसी रोड पर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक लगी आग, कार भी आई चपेट में...

सोमवार शाम ग्वालियर के नाका चंद्रवदनी चौराहे के पास एक खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग भड़क उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूटी मालिक पास के किसी काम से गया था, इसी दौरान स्कूटी में तेज लपटें उठीं और कुछ ही मिनटों में वह पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग की वजह से पास खड़ी एक कार भी आंशिक रूप से झुलस गई। गनीमत रही कि उस समय स्कूटी पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है, जबकि संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की पड़ताल कर रही हैं।

ग्वालियर : झांसी रोड पर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक लगी आग, कार भी आई चपेट में... सोमवार शाम ग्वालियर के नाका चंद्रवदनी चौराहे के पास एक खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग भड़क उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूटी मालिक पास के किसी काम से गया था, इसी दौरान स्कूटी में तेज लपटें उठीं और कुछ ही मिनटों में वह पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग की वजह से पास खड़ी एक कार भी आंशिक रूप से झुलस गई। गनीमत रही कि उस समय स्कूटी पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है, जबकि संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की पड़ताल कर रही हैं।

Gwalior Gird, Gwalior | Jul 21, 2026