धौलपुर: पॉक्सो कोर्ट ने 15 साल की मासूम से छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में आरोपी को 3 वर्ष की सज़ा सुनाई
विशेष न्यायालय पॉक्सो कोर्ट धौलपुर ने जिले के नादनपुर पुलिस थाने पर दर्ज हुए पंद्रह वर्षीय मासूम के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने के मामले में एक आरोपी को दोषी करार देते हुए तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 7 हजार 100 रुपये के जुर्माने से दण्डित किया है। मामले में दो अन्य आरोपियों को एक साल के लिए कोर्ट ने पाबन्द किया है।