धौलपुर: पचगांव में 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध हालात में हुई मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को पुलिस ने सुपर्द किया
निहालगंज थाना इलाके में बुधवार को 15 साल के किशोर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने इलाके में संचालित एक निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है, बुधवार को उनके बेटे की तबीयत बिगड़ने पर किशोर को ओंडेला रोड स्थित एक निजी अस्पताल पर ले जाया गया, जहां तैनात डॉक्टर ने मासूम को एक इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया। घर पहुंचते ही मासम बेहोश होकर नीचे गिर गया।