धौलपुर: सीओ सिटी ने ज़िला कारागृह में पुलिस जाप्ता के साथ किया निरीक्षण
धौलपुर। बुधवार सुबह धौलपुर सीओ सिटी मुनेश मीणा भारी पुलिस बल के साथ अचानक जिला कारागार धौलपुर पहुंचे। जिससे जेल में हड़कंप मच गया। सीओ सिटी के साथ धौलपुर सर्कल की पुलिस ने जिला कारागार के भीतर पहुंचकर सभी बंदियों की सघन तलाशी ली। जहां पुलिस को कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। मामला यूं है कि एसपी सुमित मेहरड़ा के निर्देश पर सीओ सिटी मुनेश मीना तीन थानों की