धौलपुर: परसोदा गांव में आपसी विवाद के दौरान चले लाठी-डंडे और हुई फायरिंग, 4 घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र के परसोंदा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। चार घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से मारपीट कर हवाई फायरिंग का आरोप लगाते हुए दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।