धौलपुर: कलेक्ट्रेट पर सफाई कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के बैनर तले मंगलवार को सफाई कर्मियों ने जिला कलेक्टर से अनुभव प्रमाण पत्र सत्यापित नहीं किए जाने की शिकायत की। सफाई कर्मियों ने बताया कि बाड़ी नगर पालिका में रिक्त चल रहे अधिशासी अधिकारी के पद के चलते उनके अनुभव प्रमाण पत्र सत्यापित नहीं किए गए हैं। जिससे उन्हें सीधी भर्ती में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।