धौलपुर: आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण, पढ़ाई एवं स्वच्छता पर विशेष फोकस, जिला परिषद सभागार में प्लास्टिक मुक्त परिवेश की दिलाई शपथ
राज्य सरकार के निर्देशानुसार परियोजना धौलपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पोषण भी पढ़ाई भी विषय पर जिला परिषद सभागार में बुधवार को प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आव्हाद निवृत्ती सोमनाथ ने आईसीडीएस कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किसी भी क्षेत्र की सामाजिक विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है।