नागौर: अक्षय तृतीया के मौके पर बाल विवाह की रोकथाम के लिए नागौर के जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Nagaur, Nagaur | Apr 16, 2025 अक्षय तृतीया के मौके पर नागौर जिले भर में बाल विवाह की रोकथाम के लिए नागौर के जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलेभर के शिक्षकों,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित कार्मिकों को निर्देश दिए हैं कि जिले में कहीं भी बाल विवाह हो तो इसकी तुरंत सूचना दी जाए । सूचना केंद्र ने बुधवार देर शाम 8:00 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है।