नागौर: नागौर जिला कलेक्टर को बुधवार को सूचना सहायक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों ने सौंपा ज्ञापन
Nagaur, Nagaur | Apr 16, 2025 सूचना सहायक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों ने नागौर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है और मांग रखी कि सरकार कोर्ट में मजबूत पैरवी करें। बुधवार दोपहर 2 बजे ज्ञापन दिया गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा सूचना सहायक भर्ती-2023 के तहत 3415 पदों पर की जा रही नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर चयनित अभ्यर्थियों को कोर्ट में तारीख पर तारीख तो मिल रही और सुनवाई नहीं हो रही।