बहराइच: बक्शीपुरा नई बस्ती से थाना दरगाह पुलिस ने धोखाधड़ी के मुकदमे में वांछित चल रहे पति-पत्नी को किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए गुरुवार को बताया कि हां दरगाह पुलिस टीम द्वारा धोखाधड़ी के मुकदमे में वांछित चल रहे पति पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट जारी था। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।