Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image
image

प्रेस विज्ञप्ति: दिनाँक: 24,06,2026 नालंदा जिले में निदेशक, एनएसआरटीसी द्वारा कृषि कार्यक्रमों एवं बीज व्यवस्था की समीक्षा बिहार सरकार के कृषि विभाग अंतर्गत श्री मनोज कुमार, भा.प्र.से., निदेशक, एनएसआरटीसी द्वारा नालंदा जिले का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा जिले में बीज बाजार सर्वेक्षण, बीज नमूना संग्रहण तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। भ्रमण के क्रम में जिले के विभिन्न बीज विक्रेताओं एवं प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा बाजार में उपलब्ध बीजों की गुणवत्ता, उपलब्धता एवं विपणन की स्थिति का आकलन किया गया। बीज अधिनियम एवं नियमावली के अनुपालन की समीक्षा करते हुए आवश्यकतानुसार बीज नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें गुणवत्ता परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में कृषि एवं कृषि आधारित उद्यमों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं की समीक्षा की गई— **1. बीज विपणन की स्थिति (Seed Marketing Status):** जिले में खरीफ मौसम के लिए बीजों की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था एवं किसानों तक गुणवत्तायुक्त बीज की पहुंच की समीक्षा की गई। बीज विक्रेताओं द्वारा निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुपालन पर विशेष बल दिया गया। **2. बीज नमूना संग्रहण (Seed Sample Collection):** गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतिष्ठानों से बीज नमूने संग्रहित किए गए। नमूनों की जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। **3. आरएडी योजना (RAD Scheme):** राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत संचालित आरएडी कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। **4. एआईएफ पोर्टल (Agriculture Infrastructure Fund):** कृषि अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने हेतु एआईएफ पोर्टल पर किसानों को योजना के सम्बंध में अवगत कराने, स्वीकृत किसानों, उद्यमियों एवं संस्थाओं को अधिकाधिक लाभान्वित करने पर बल दिया गया। **5. 1000 एफपीओ योजना (1000 FPO Scheme):** किसान उत्पादक संगठनों के गठन एवं सुदृढ़ीकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। किसानों को सामूहिक विपणन, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन से जोड़ने में एफपीओ की भूमिका पर चर्चा की गई। **6. आरकेवीवाई स्टार्टअप योजना (RKVY Startup Scheme):** कृषि आधारित नवाचार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित आरकेवीवाई स्टार्टअप योजना की जानकारी एवं जिले में इसकी संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। **7. मोती पालन (Pearl Farming) की संभावनाएं:** बैठक के दौरान नालंदा जिले में मोती पालन को एक वैकल्पिक एवं लाभकारी कृषि उद्यम के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। निदेशक महोदय ने कहा कि तालाब आधारित आजीविका गतिविधियों के माध्यम से किसानों एवं युवाओं की आय में वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने मोती पालन से संबंधित प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन एवं योजनागत सहायता के माध्यम से इच्छुक किसानों को प्रोत्साहित करने पर बल दिया। निदेशक महोदय ने कृषि विभाग के पदाधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, किसानों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने तथा गुणवत्तापूर्ण कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने किसानों की आय वृद्धि, कृषि उद्यमिता के विकास एवं कृषि क्षेत्र के समग्र उन्नयन के लिए सभी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर बल दिया। इस अवसर पर जिला कृषि कार्यालय के पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। Department of Agriculture, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

26 views | Nalanda, Bihar | Jun 25, 2026

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा 
___________
दिनांक 24 जून 2026 को देर शाम में श्रीमती उदिता सिंह , जिला पदाधिकारी ,नालंदा एवं श्री भारत सोनी , पुलिस अधीक्षक, नालंदा द्वारा संयुक्त रूप से मोहर्रम पर्व को लेकर बिहारशरीफ शहरी क्षेत्रों में   फ्लैग मार्च निकालकर अमन ,शांति के साथ मोहर्रम पर मनाने का संदेश दिया गया ।

मोहर्रम पर्व के अवसर पर जिलेभर में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से बिहारशरीफ शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च के दौरान बिहार शरीफ शहरी के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख चौक-चौराहों एवं जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर आमजन से पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही असामाजिक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि मोहर्रम पर्व के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सजग है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए लगातार गश्ती, निगरानी एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार को रोका जा सके।

फ्लैग मार्च में अनुमंडल पदाधिकारी ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा सुरक्षा बल के जवान उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति नालंदा ___________ दिनांक 24 जून 2026 को देर शाम में श्रीमती उदिता सिंह , जिला पदाधिकारी ,नालंदा एवं श्री भारत सोनी , पुलिस अधीक्षक, नालंदा द्वारा संयुक्त रूप से मोहर्रम पर्व को लेकर बिहारशरीफ शहरी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर अमन ,शांति के साथ मोहर्रम पर मनाने का संदेश दिया गया । मोहर्रम पर्व के अवसर पर जिलेभर में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से बिहारशरीफ शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान बिहार शरीफ शहरी के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख चौक-चौराहों एवं जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर आमजन से पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही असामाजिक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि मोहर्रम पर्व के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सजग है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए लगातार गश्ती, निगरानी एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार को रोका जा सके। फ्लैग मार्च में अनुमंडल पदाधिकारी ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा सुरक्षा बल के जवान उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Jun 25, 2026

भाकपा (माले) 25 जून को बिहारशरीफ में झुनकिया बाबा मंदिर दोहरे हत्याकांड के विरोध में प्रतिवाद

भाकपा (माले) 25 जून को बिहारशरीफ में झुनकिया बाबा मंदिर दोहरे हत्याकांड के विरोध में प्रतिवाद

Bihar, Nalanda | Jun 24, 2026

आंदोलन में  सांसद पप्पू यादव एवं शकील अहमद खान भी

आंदोलन में सांसद पप्पू यादव एवं शकील अहमद खान भी

Bihar, Nalanda | Jun 24, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
............................
आज दिनांक- 24 जून 2026 को श्रीमती उदिता सिंह, जिला पदाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य सरकार के सात निश्चय-3(2025-30) का चतुर्थ निश्चय "उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य" अंतर्गत नालन्दा जिले में स्थापित 09 डिग्री महाविद्यालयों के संचालन हेतु चिन्हित संस्थानों के जीर्णोद्धार / आवश्यक निर्माण/विकास कार्य हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों, प्रधानाध्यापकों को निर्देश देते हुए कहा कि उच्च शिक्षा के विस्तार एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन महाविद्यालयों का संचालन समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित किया जाए।
 उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों के संचालन के लिए आधारभूत संरचनाओं का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

नालंदा जिले में डिग्री महाविद्यालयों के संचालन हेतु निम्नलिखित शैक्षणिक संस्थानों को चिन्हित किया गया है:—
1. रहुई प्रखंड – श्री बालेश्वर प्रसाद +2 उच्च विद्यालय, पतासंग
2. नूरसराय प्रखंड – उच्च विद्यालय, नूरसराय
3. बिंद प्रखंड – मध्य विद्यालय, उत्तरथू
4. नगरनौसा प्रखंड – मगध विद्यापीठ उच्च विद्यालय, लोदीपुर, उस्मानपुर
5. कतरीसराय प्रखंड – टेकनारायण +2 उच्च विद्यालय, वादी, कतरीसराय
6. थरथरी प्रखंड – मध्य विद्यालय, भतहर, थरथरी
7. करायपरशुराय प्रखंड – मध्य विद्यालय, मखदुमपुर
8. परवलपुर प्रखंड – मध्य विद्यालय, नेहुआपर
9. सरमेरा प्रखंड – उच्च विद्यालय, गोपालबाद, प्राणवा, सरमेरा (पीएम श्री विद्यालय)

 सभी चिन्हित संस्थानों में उपलब्ध भवनों, वर्गकक्षों एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का आकलन करते हुए आवश्यक निर्माण, मरम्मती एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को  निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने विशेष रूप से महाविद्यालयों में छात्रों एवं छात्राओं के लिए पृथक एवं सुसज्जित शौचालयों की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति की सुचारु व्यवस्था, परिसर एवं भवनों के रंग-रोगन तथा साफ-सफाई संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी संस्थानों में सुरक्षित एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण विकसित करने पर बल दिया।
जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश देते हुए कहा कि महाविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक फर्नीचर, स्टेशनरी सामग्री एवं अन्य शैक्षणिक उपस्करों की उपलब्धता यथाशीघ्र सुनिश्चित करेंगे। 
 
इस बैठक में प्रभारी उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, सभी चिन्हित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Bihar Education Department

प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। ............................ आज दिनांक- 24 जून 2026 को श्रीमती उदिता सिंह, जिला पदाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य सरकार के सात निश्चय-3(2025-30) का चतुर्थ निश्चय "उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य" अंतर्गत नालन्दा जिले में स्थापित 09 डिग्री महाविद्यालयों के संचालन हेतु चिन्हित संस्थानों के जीर्णोद्धार / आवश्यक निर्माण/विकास कार्य हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों, प्रधानाध्यापकों को निर्देश देते हुए कहा कि उच्च शिक्षा के विस्तार एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन महाविद्यालयों का संचालन समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों के संचालन के लिए आधारभूत संरचनाओं का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। नालंदा जिले में डिग्री महाविद्यालयों के संचालन हेतु निम्नलिखित शैक्षणिक संस्थानों को चिन्हित किया गया है:— 1. रहुई प्रखंड – श्री बालेश्वर प्रसाद +2 उच्च विद्यालय, पतासंग 2. नूरसराय प्रखंड – उच्च विद्यालय, नूरसराय 3. बिंद प्रखंड – मध्य विद्यालय, उत्तरथू 4. नगरनौसा प्रखंड – मगध विद्यापीठ उच्च विद्यालय, लोदीपुर, उस्मानपुर 5. कतरीसराय प्रखंड – टेकनारायण +2 उच्च विद्यालय, वादी, कतरीसराय 6. थरथरी प्रखंड – मध्य विद्यालय, भतहर, थरथरी 7. करायपरशुराय प्रखंड – मध्य विद्यालय, मखदुमपुर 8. परवलपुर प्रखंड – मध्य विद्यालय, नेहुआपर 9. सरमेरा प्रखंड – उच्च विद्यालय, गोपालबाद, प्राणवा, सरमेरा (पीएम श्री विद्यालय) सभी चिन्हित संस्थानों में उपलब्ध भवनों, वर्गकक्षों एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का आकलन करते हुए आवश्यक निर्माण, मरम्मती एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने विशेष रूप से महाविद्यालयों में छात्रों एवं छात्राओं के लिए पृथक एवं सुसज्जित शौचालयों की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति की सुचारु व्यवस्था, परिसर एवं भवनों के रंग-रोगन तथा साफ-सफाई संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी संस्थानों में सुरक्षित एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण विकसित करने पर बल दिया। जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश देते हुए कहा कि महाविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक फर्नीचर, स्टेशनरी सामग्री एवं अन्य शैक्षणिक उपस्करों की उपलब्धता यथाशीघ्र सुनिश्चित करेंगे। इस बैठक में प्रभारी उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, सभी चिन्हित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department

Nalanda, Bihar | Jun 24, 2026