प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा
___________
दिनांक 24 जून 2026 को देर शाम में श्रीमती उदिता सिंह , जिला पदाधिकारी ,नालंदा एवं श्री भारत सोनी , पुलिस अधीक्षक, नालंदा द्वारा संयुक्त रूप से मोहर्रम पर्व को लेकर बिहारशरीफ शहरी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर अमन ,शांति के साथ मोहर्रम पर मनाने का संदेश दिया गया ।
मोहर्रम पर्व के अवसर पर जिलेभर में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से बिहारशरीफ शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च के दौरान बिहार शरीफ शहरी के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख चौक-चौराहों एवं जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर आमजन से पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही असामाजिक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि मोहर्रम पर्व के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सजग है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए लगातार गश्ती, निगरानी एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार को रोका जा सके।
फ्लैग मार्च में अनुमंडल पदाधिकारी ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा सुरक्षा बल के जवान उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Jun 25, 2026