मकराना: मकराना के धानणवा में स्कूल बस की टक्कर से राहगीर युवक की मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के किया सुपुर्द
धानणवा रोड पर पैदल जा रहे युवक को स्कूल बस ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर घायल हो गया, जिसे मकराना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि धानणवा निवासी 37 वर्षीय सुरेश पुत्र दीपाराम की मौत हो गई।