मकराना: बोरावड नगर पलिका की साधारण सभा की बैठक पालिका सभागार में हुई आयोजित
बोरावड कस्बे में गुरुवार को नगर पालिका सभागार में मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत के मुख्य आतिथ्य व पालिकाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक हुई। जिसमें पानी, बिजली व सड़क सहित अन्य विकास के मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में विधायक गैसावत ने कहा की सभी पार्षदों की विकास कार्यो की मांगे वाजिब हैं।