मकराना: गच्छीपुरा पुलिस ने नाबालिग बालकों पर अवैध बंदूक से फायर करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, घटना में एक बालक की हुई थी मौत
गच्छीपुरा पुलिस ने नाबालिक बालकों पर अवैध बंदूक से फायर करने वाले आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया है। घटना में एक बालक की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा बालक घायल हो गया था। थानाधिकारी गिरिराज कुमार ने बताया कि पुलिस गठित टीम द्वारा हत्या जैसे गम्भीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम रानीगांव सरहद में आरोपी नारायण राम निवासी खारड़िया को गिरफ्तार किया गया।