बालूमाथ: चितरपुर ग्राम में खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 48 टीमें शामिल; उद्घाटन मैच में नावाटोली की टीम विजयी
बालूमाथ चंदवा मार्ग पर चितरपुर ग्राम स्थित खेल मैदान में बुधवार से खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन मैच सरना स्पोर्टिंग क्लब नावांटोली एवं एसटी क्लब मूर्तियां चंदवा के बीच खेला गया। जिसमें रोमांचक मुकाबले में नावाटोली की टीम 1 शून्य से विजय रही। इस टूर्नामेंट में लातेहार रांची और लोहरदगा जिला क्षेत्र की 48 टीम में भाग ले रही है।