बक्सर: बक्सर कोर्ट में गांजा तस्करी के मामले में 20 दिन की कारावास और ₹1000 अर्थदंड की सजा सुनाई
Buxar, Buxar | Dec 20, 2024 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हर्षित सिंह ने सिमरी थाना कांड संख्या 74 /2018 में अभियुक्त संजीत कुमार खरवार को शुक्रवार के दिन अपराह्न 3:00 बजे सजा सुनाई है. अभियुक्त सिमरी थाना निवासी बडका राजपुर का रहने वाला है. अभियुक्त को पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में पकड़ा था. सजा 20 दिन एवं ₹1000 अर्थ दंड की हुई है.