बक्सर: बक्सर स्थित बाजार समिति परिसर में किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन, किसानों की उमड़ी भीड़
Buxar, Buxar | Dec 20, 2024 कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा के द्वारा बाजार समिति परिसर में जिला स्तरीय किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से किसान अपने-अपने विभिन्न प्रकार के उत्पाद को लेकर पहुंचे हुए हैं। प्रदर्शनी में गेंदा के फूल समेत अन्य प्रकार के फूल के पौधों की भी प्रदर्शनी लगाई गई है।