बक्सर: धान बिक्री के लिए 2023-24 में पंजीकृत किसान इस वर्ष भी पंजीकृत: जिला सहकारिता पदाधिकारी
Buxar, Buxar | Dec 20, 2024 15 नवंबर से जिले में धान की खरीद शुरू हो चुकी है। जिले के जो किसान वर्ष 2023-24 में धान बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके है, उन्हें वर्ष 2024-25 में धान विक्रय करने हेतु निबंधित मान लिया गया है। उन्हें अलग से रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है। उक्त बातें बक्सर में जिला सहकारिता पदाधिकारी चंद्रमा राम ने कही।