बक्सर: जिले के किसानों में प्रतिभा और परिश्रम की कमी नहीं: डीएम
Buxar, Buxar | Dec 20, 2024 बक्सर जिले में हम लोग देखते हैं कि ना प्रतिभा की कमी है, ना ही परिश्रम की कमी है। प्रशासन का भी यह उद्देश्य रहता है की समेकित रूप से जो कृषि प्रणाली है उसे विकसित किया जाए। उक्त बातें शुक्रवार बक्सर में डीएम अंशुल अग्रवाल ने कहीं। बता दें कि डीएम अंशुल अग्रवाल 2 दिवसीय किसान मेला में पहुंचे हुए थे। किसान मेला का निरीक्षण के बाद उन्होंने मिडिया से बात किया।