कांके: कांके रोड स्थित सीएम आवास में सीएम 16वें वित्त आयोग की टीम के झारखंड दौरे की तैयारियों से अवगत हुए
Kanke, Ranchi | May 28, 2025 कांके रोड स्थित सीएम आवास में बुधवार शाम करीब चार बजे सीएम हेमन्त सोरेन 16वें वित्त आयोग की टीम के झारखंड दौरे को लेकर तैयारियों से अवगत हुए। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर और अधिकारियों के बीच राज्य सरकार की ओर से वित्त आयोग के समक्ष की जाने वाली सिफारिशों को लेकर गहन विचार-विमर्श एवं चर्चा हुई।