क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह के काफिले में अव्यवस्था का मामला सामने आया है। काफिले में शामिल लोगों द्वारा धक्का दिए जाने से नाराज होकर एक समर्थक उग्र हो गया और उसने सीधे अनंत सिंह तथा केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से समर्थकों के रवैये को लेकर कड़ी नाराजगी जताई।
वार्ड नंबर 12 के निवासी कमल विष्णु अनंत सिंह के समर्थकों के व्यवहार से बेहद नाराज हो गए। धक्का-मुक्की की घटना से आक्रोशित होकर उन्होंने अनंत सिंह और ललन सिंह के सामने ही अपना विरोध दर्ज कराया। कमल विष्णु ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि "आपके जितने भी समर्थक हैं, वे पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं।"
#Mokama #मोकामा #AnantSingh
Mokameh, Patna | Aug 28, 2026