मरवन: मड़वन के विभिन्न हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में चोरों ने 40 दिन में किया चौथी बार हाथ साफ
करजा थाना क्षेत्र के भटौना स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने ताला काट कर लाखो के समान की चोरी कर ली। इस दौरान चोरों ने केंद्र से टीवी, इनवर्टर व बैटरी की चोरी कर ली। मड़वन के विभिन्न हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में 40 दिन में यह चौथी चोरी है । इससे पहले बड़कागांव ,एमा बिशनपुर ,फंदा में चोरी हो चुकी है। वही अब तक पुलिस खाली हाथ है