दंतेवाड़ा: राजीव भवन में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने ली प्रेस वार्ता, महिलाओं की सुरक्षा व लचर कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को राजीव भवन में जिला कांग्रेस के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को वीरेंद्र गुप्ता उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रा शर्मा, जिला महामंत्री सलीम रज़ा उस्मानी,जिला महामंत्री विमल सलाम,महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रा ठाकुर ने संबोधित किया।